Friday , 15 May 2026

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर के एनसीसी कैडेट्स ने सीएटीसी कैंप में कई पदक जीते

अनुशासन लक्ष्य और सिद्धि के बीच का पुल है: चेयरमैन अनिल चोपड़ा/वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर के एनसीसी कैडेट्स ने 26 जून से 5 जुलाई 2024 तक केएमवी कॉलेज में सीएटीसी-38 कैंप में भाग लिया। यह कैंप 2 पंजाब गर्ल्स बीएन एनसीसी, जालंधर की देखरेख में आयोजित किया गया था। इस कैंप में कॉलेज के कैडेट्स ने कई पदक जीते। कॉलेज के निदेशक एससी शर्मा ने बताया कि इस कैंप में कुल 12 कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें से कैडेट काजल नेगी ने गार्ड ऑफ ऑनर में स्वर्ण पदक, कैडेट चारू शर्मा ने पोस्टर मेकिंग में स्वर्ण पदक और ड्रिल प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक जीता, कैडेट मुस्कान सिंह ने ड्रिल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता, कैडेट जसमीत कौर ने हथियार प्रशिक्षण में कांस्य पदक जीता, कैडेट काजल संधू ने हथियार प्रशिक्षण में रजत पदक जीता।

इसके अलावा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के कैडेट अंडर ऑफिसर दिव्यांशु और कैडेट सलोनी का चयन रोपड़ में होने वाले टी.एस.सी (थल सेना कैंप) के आईजीसी (इंटर ग्रुप कॉम्पिटिशन) के लिए हुआ है। छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों को बधाई दी और उन्हें कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन

राबिया कैले ने 93% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *