Friday , 15 May 2026

दर्शन अकादमी में मनाया गया वन महोत्सव सप्ताह

जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया।सप्ताह भर चले इस उत्सव में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनेक गतिविधियों के द्वारा वनों के महत्व, उनकी जरूरत तथा वृक्षारोपण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तथा शिक्षकों ने सार्वजनिक स्थानों पर जाकर वृक्षारोपण भी किया। नर्सरी कक्षा से लेकर 12वीं तक के सभी बच्चे अपने घर से पौधे लेकर आए और उसे विद्यालय प्रांगण तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाया। स्कूल के शिक्षक ने वनों के महत्व पर एक संक्षिप्त भाषण दिया। इसके अतिरिक्त कुछ बच्चों ने चार्ट मेकिंग तथा स्लोगन राइटिंग कर वनों के संरक्षण का संदेश दिया। वनों के संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने एक रैली भी निकाली। बच्चों ने पेड़ों के महत्व पर कविताएं सुनाई तथा भाषण दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को वृक्षारोपण करने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन

राबिया कैले ने 93% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *