इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार ग्रेड के साथ प्राप्त किए उत्साहजनक परिणाम

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी-अध्यापकों ने जीएनडीयू बी.एड. (सेम-I) दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम में शानदार ग्रेड प्राप्त किए, जिसे हाल ही में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा घोषित किया गया है। मनमीत कौर ने 8.10 सीजीपीए के साथ कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया, हरमनजोत कौर और सपना अरोड़ा ने 8.00 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, कांडला कश्यप, नेहा, सिमरजीत कौर ने 7.90 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और कोमल वर्मा ने 7.80 सीजीपीए के साथ कॉलेज में चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने बताया कि पिछले साल जीएनडीयू विश्वविद्यालय ने बी.एड. कोर्स के लिए अंक प्रणाली को क्रेडिट आधारित ग्रेडिंग सिस्टम (सीबीजीएस) में बदल दिया था और यह पहली बार है कि बी.एड. परिणाम क्रेडिट आधारित ग्रेडिंग सिस्टम योजना के तहत घोषित किया गया है। इस प्रणाली में छात्रों को विषय चुनने की स्वतंत्रता है। पारंपरिक अंक प्रणाली के विपरीत, संचित ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) प्रणाली विद्यार्थियों को अंकों के बजाय ग्रेड देकर उनके प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करती है। उन्होंने आगे बताया कि कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ 100% प्रदर्शन देकर सेमेस्टर-1 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ़ कॉलेज आराधना बौरी ने विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धि की सराहना की। मैनेजमेंट के सदस्यों, प्रिंसिपल व फैक्ट्री मेंबर्स ने सभी विद्यार्थी-अध्यापकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

About admin

Check Also

पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान

हेल्थ केयर सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को बढ़ावा देने के लिए सर्किट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *