Breaking News

दर्शन अकादमी में अंतर्सदन मैथ क्विज प्रतियोगिता कराई गई

जालंधर (कूलविन्दर) :- दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में गणित विषय में रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से मैथ क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता विद्यालय की चारों हाउस टीमों के पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के बच्चों के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता को चार राउंड में करवाया गया। सभी राउंड के अंकों को मिलाकर सबसे अधिक अंक लेने वाली टीम को विजेता घोषित किया गया। विद्यालय की एंपैथी हाउस की टीम ने सबसे अधिक अंक लेकर इस क्विज की विजेता टीम बनी। उपविजेता टीम के रूप में पहले स्थान पर विद्यालय की कंपैशन हाउस तथा दूसरे स्थान पर पीस हाउस रही। प्रतियोगिता के लिए बच्चे बड़े उत्साहित नजर आए। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *