Breaking News

एपीजे स्कूल में करवाई गई अंतर सदन हिंदी हास्य रस कविता उच्चारण तथा वाद विवाद प्रतियोगिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर के सभागार में अपनी कर्मनिष्ठ, प्रतिभावान सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक और कुशल नेतृत्व और आशीर्वाद के साथ स्कूल छात्रों के लिए अंतर सदन हिंदी हास्य रस कविता उच्चारण प्रतियोगिता मिडिल तथा सीनियर स्तर पर करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों अरावली, नीलगिरी, शिवालिक और विंध्या के दो-दो प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट कविता उच्चारण कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी भाषाई क्षमताओं को निखारना था। प्रतियोगिता का मूल्याकंन छात्रों के उच्चारण,भाव-भंगिमा और प्रस्तुतिकरण के आधार पर किया गया। मिडिल स्तर पर कविता उच्चारण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहीं नीलगिरी सदन की वानी शाह, दूसरे स्थान पर विंध्या सदन के निशांत कपूर रहे तथा तीसरे स्थान पर नीलगिरी सदन की ही सानवी रहीं। सीनियर स्तर पर पर पहला स्थान प्राप्त किया नीलगिरी सदन की तनुश्री ने, दूसरे स्थान पर रहे शिवालिक सदन के तन्मय कपूर तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया विंध्या सदन की खुशी मल्होत्रा ने। इसके साथ ही आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल में हिंदी वाद वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय रहा ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस -वरदान या अभिशाप’। विषय के पक्ष और विपक्ष में छात्रों ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया कायरा सिंह ने, दूसरा स्थान अवनि अग्रवाल ने तथा तीसरे स्थान पर रहीं दिलजोत तथा मेहरीत। प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल छात्रों की साहित्यिक रुचि को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएंँ दीं।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *