Breaking News

लायंस क्लब जालंधर ने 135 जरूरतमंद लोगों को वितरित किए चश्मे

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर की तरफ से प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में रेरू पिंड बल्ले बल्ले फार्म हाउस में एक शिवर आयोजित किया गया, जिसमें पहले से ही आंखे टैस्ट करवाऐ हूए 135 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस शिवर का प्रबंध सीनियर वाईस प्रधान प्रभजोत सिद्धू द्बारा किया गया। मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान जी डी कुन्द्रा थे, उन्होने क्लब की प्रसंशा करते हुए कहा प्रधान श्रीराम आनंद ने मात्र चार दिन में मानवता की सेवा के दो सर्विस प्रोजेक्ट कर दिए जो कि सराहनीय हैं, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा जो अवार्ड घोषित किए गए हैं हम सब मिलकर एक अवार्ड जरूर प्राप्त करेंगे, इस नेक कार्य में हम प्रधान जी के साथ खड़े रहेंगे।

प्रधान श्रीराम आनंद ने सभी का स्वागत किया।पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी एंव प्रभजोत सिद्धू ने धन्यवाद करते हुए कहा कि आप जो भी जिम्मेदारी हमारी लगायेंगे वो हम पूरी करेंगे और मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट और भी करेंगे। कार्यवाहक सचिव मोहित सलूजा ने मंच संचालन किया। उप वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने भी संबोधन किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पी आर ओ सेवा सिंह पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी, सीनियर उप प्रधान प्रभजोत सिद्धू व अश्विनी मल्होत्रा, सीनियर लायंस सदस्य मनोहर लाल गुप्ता, ए के बहल, रमेश कुमार कश्यप, अरुण वशिष्ट, खुशपाल सिंह, परमजीत सिंह सैनी, गगनदीप पायलट, गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह, रमेश कुमार और रेडू पिंड कमेटी के प्रधान एंव सदस्य मौके पर मौजूद थे।

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी ने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए नैसकॉम प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर ने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *