Breaking News

खेडां वतन पंजाब दीया- 2024’ – फ़ुटबाल अंडर- 17 (लड़के) मुकाबलो में संत बाबा भाग सिंह इंटरनैशनल स्कूल ने मारी बाज़ी

अंडर- 17 (लड़कियाँ) 800 मीटर रेस में जैसमीन विजेता

50 पल्स वाला सुरिन्दर सिंह 400 मीटर दौड़ में सबसे अग्रणी

जालंधर (अरोड़ा) :- खेडां वतन पंजाब दीया- 2024’ के अंतर्गत ज़िले में चल रहे ब्लाक स्तरीय टूर्नामैंट के दूसरे फेज के आज आखिरी दिन भोगपुर, जालंधर पश्चिमी, फिल्लौर और आदमपुर में अलग- अलग खेल मुकाबले करवाए गए। इस मौके एस.डी.एम. फिल्लौर अमनपाल सिंह खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिए विशेष तौर पर पहुँचे। उन्होंने कहा कि ‘ खेडां वतन पंजाब दीया’ पंजाब सरकार का राज्य के लोगों को खेल के साथ जोड़ने का प्रगतिशील प्रयास है। उन्होंने कहा कि इन खेलों के साथ पंजाब में एक ऐसा महौल पैदा हुआ है, जिससे प्रत्येक आयु वर्ग के खिलाड़ी घरों में से निकल कर खेल मैदानों में आए है। ज़िला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों के नतीजों के बारे में जानकारी देते बताया कि भोगपुर ब्लाक के अंडर- 17 अथलैटिक्स ( लड़के) 800 मीटर इवैंट में तानीश गुरू नानक मिशन डल्ला ने पहला, आत्म प्रकाश सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल भोगपुर ने दूसरा और दविन्दर सिंह सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल बिनपालके ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 ( लड़के) 600 मीटर में गुरनूर सिंह गुरू नानक मिशन डल्ला ने पहला, एम.डी सादिक ने दूसरा और मोहित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि अंडर- 17 डिस्कस थ्रो इवेंट में सुशोभित भल्ला ने पहला, प्रकाश सीनियर सेकैंडरी स्कूल भटनूरा ने दूसरा और अरशदीप सिंह सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल लड़ौआ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो अंडर- 14 में से अभिजीत सिंह गुरू नानक मिशन डल्ला ने पहला, प्रभनूर सिंह ने दूसरा स्थान और राम किशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जालंधर पश्चिमी मैन 50 पल्स 400 मीटर दौड़ में सुरिन्दर सिंह ने पहला और नानक सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में सुरिन्दर सिंह ने पहला और नानक सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शाटपुट्ट इवेंट वुमैन में रविन्द्र कौर पहले और रणजीत कौर दूसरे स्थान पर रही।
आदमपुर ब्लाक फ़ुटबाल अंडर- 17 लड़के में संत बाबा भाग सिंह इंटरनैशनल स्कूल ने पहला, सरकारी हाई स्कूल ड्रोली खुर्द ने दूसरा और सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल ब्यास गाँव ने तीसरा स्थान हासिल किया। अथलैटिक्स लांग जम्प इवैंट में से सुशील डोगरा पहले और तरसेम वाही दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर इवेंट में 41- 50 आयु वर्ग में अंकुर अरोड़ा ने पहला, सरबजीत सिंह ने दूसरा और जगदीश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फिल्लौर ब्लाक में अंडर- 17 लड़कियाँ 800 मीटर रेस में जैसमीन विजेता रही जबकि किरण सुमन ने दूसरा और मनजिन्दर मायो साब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर- 17 लड़के 800 मीटर फ़ाईनल रेस में गुरबीर ने पहला और जिगरजोत ने दूसरा और जगजीत सिंह बड़ा पिंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *