अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन, अमृतसर की छात्राओं ने आस्ट्रेलिया आधारित माइक्रोसाॅफ्ट पार्टनर्ज़ कम्पनी ऐ ओ एस सी में शामिल होकर काॅलेज का नाम रोशन किया। यह कम्पनी एप्लीकेशन एवं साॅफ्टवेयर डवैलपमैंट में व्यापक समाधान प्रस्तुत करने के साथ-साथ आॅफशौर अकाउण्टिंग और बुककीपिंग सेवाएँ प्रदान करती है। काॅलेज प्लेसमैंट ड्राईव में, भर्ती पैनल द्वारा चैदह छात्राओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में तकनीकी टैस्ट के पश्चात् एच आर साक्षात्कार लिया गया। प्रिंसिपल डाॅ ़पुष्पिन्दर वालिया ने चयनित छात्राओं को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होने प्रो मनोज पुरी और उनकी टीम द्वारा किए गए नियमित प्रयत्नों की प्रशंसा भी की।
Check Also
जालंधर के पाश एरिया में चोर ने एक ही रात दो घरों को बनाया अपना निशाना
जालंधर/अरोड़ा – जालंधर के पॉश एरिया सरस्वती विहार में एक चोर ने एक ही रात …
Jiwanjot Savera