Breaking News

डिप्स स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

जालंधर (अरोड़ा) :- देश के लिए शहीद होने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए डिप्स सूरानुस्सी स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर प्रोग्राम की शुरूआत की गई। शुरूआत में सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्पीच में बताया कि 26 जुलाई 1999 का वो दिन है जो भारतीय सेना के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। हमारे वीर सैनिकों ने कारगिल की सबसे ऊंची चोटियों से पाकिस्तान घुसपैठियों को खदेड़ कर विश्व के सबसे मुश्किल युद्धों में से एक कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। लद्दाख में यह युद्ध 60 दिनों से अधिक समय तक चला था। नाटक के माध्यम से बच्चों ने युद्ध के कुछ महत्वपूर्ण और इतिहासिक किस्सो को सबके सामने पेश किया। कार्यक्रम के दौरान सारे विद्यार्थी देशभक्ति से भावना से झूम उठे। डिप्स स्कूल सूरानुस्सी की प्रधानाचार्य रेनुका गुलेरिया ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रम की सराहना की तथा 26 जुलाई 1999 को हुए युद्ध के इतिहास से परिचित कराया। इसके बाद उन्होंने तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी दी। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि हर मौसम और त्योहार के दौरान सीमा पर सैनिक तैनात रहते हैं, इसलिए हम अपने परिवार के साथ अपने घरों में सुरक्षित रह सकते हैं। हम सभी को सदैव सैनिकों का सम्मान करना चाहिए और पूरी देशभक्ति के साथ देश को सुरक्षित रखने में उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने भारतीय सेना के साहस और वीरता को नमन करते हुए कहा कि हमें अपने सैनिकों की वीरता पर गर्व है ।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *