आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंद्र भक्त 37325 वोटों के अंतर के साथ विजेता

जालंधर (अरोड़ा) – विधान सभा हलका 34- जालंधर पश्चिमी ( अ.ज.) उप चुनाव के लिए 10 जुलाई को हुए मतदान की मतगणना आज यहाँ लायलपुर खालसा कालेज फार वुमेन में हुई , इस दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंद्र भक्त 37325 वोटों के अंतर के साथ विजेता रहे। उनको कुल 55246 वोटे प्राप्त हुई।

इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए ज़िला चुनाव अधिकारी- कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल को 17921, इंडियन नैशनल कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिन्दर कौर को 16757, शिरोमणी अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर को 1242, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बिन्दर कुमार लाखा को 734, शिरोमणी अकाली दल ( अमृतसर) ( सिमरनजीत सिंह मान) के उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा को 662 वोटें मिली। उन्होंने आगे बताया कि आज़ाद उम्मीदवारों में अजय कुमार भक्त को 346, अजय पाल वाल्मीकि को 62, आरती को 43, इन्द्रजीत सिंह को 139, दीपक भक्त को 94, नीटू शटरां वाला को 236, राज कुमार साकी को 113, वरुन कलेर वरी को 192 और विशाल को 135 वोट मिले, जबकि नोटा को 687 वोटें मिली।

डिप्टी कमिश्नर ने निर्विघ्न एंव सुचारू मतगणना प्रक्रिया को यकीनी बनाने के लिए पूरे गिनती स्टाफ एंव सुरक्षा बलों का धन्यवाद किया। रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा हलका जालंधर पश्चिमी अलका कालिया ने मतगणना पूरी होने पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंद्र भक्त को विजेता सर्टिफिकेट दिया गया।

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी के तीन विद्यार्थियों का 3एआईपी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में चयन

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *