Breaking News

के.एम.वी. की सॉफ्टबॉल टीम प्लेयर्स ने हासिल किया सिल्वर मेडल

के.एम.वी. का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में रहा शानदार प्रदर्शन

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :-भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की सॉफ्टबॉल टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप से सिल्वर मेडल हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. इस चैंपियनशिप में कन्या महाविद्यालय की सॉफ्टबॉल टीम की खिलाड़ी छात्राओं कविता, निकिता, खुशदीप कौर, नेहा, रवीना एवं हर्षिता ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खेल के प्रति अपनी लगन एवं समर्पण को बाखूबी प्रदर्शित किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा विभिन्न खेलो में शानदार प्रदर्शन के लिए सदा खिलाड़ी छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाता रहता है. इसके अलावा उन्हें यह भी बताया कि संस्था के द्वारा हर वह सुविधा प्रदान की जाती है जिसके बल पर वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए ना केवल अपनी पहचान कायम कर सकें बल्कि विद्यालय के नाम को भी और गौरवान्वित करने के सक्षम बन सकें. इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए फिज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह तथा मैडम मनप्रीत के साथ-साथ कोच फिलिप चौहान के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।

About admin

Check Also

ब्लॉक अजनाला, अमृतसर में ‘डाक चौपाल’ का आयोजन

अजनाला (अरोड़ा) :- डाक विभाग द्वारा आज अजनाला, अमृतसर में स्थित उप डाकघर अजनाला में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *