मेयर वर्ल्ड स्कूल में 20-12-2024 को इंटरहाउस गणित प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में कक्षा तीसरी से पांचवी के छात्रों के लिए एक रोमांचक अंतर्सदनीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक कमेटी की उपस्थिति में हुआ। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदन के चार- चार प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी गणितीय क्षमताओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए, जिनमें संख्या प्रणाली, बीजगणित, ज्यामिति और सांख्यिकी शामिल थे। छात्रों ने अपनी गणितीय ज्ञान और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन करते हुए श्रोतागण को आश्चर्यचकित कर दिया।

डिकिन्सन सदन के कक्षा तीसरी आयान्श ओबेरॉय, कक्षा चौथी के विराज सेहगल, कक्षा पाँचवी के गुप्ता और क्यान कोहली ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया, जबकि कीट्स सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की उपाध्यक्षा नीरज़ा मेयर, प्रधानाचार्या दिव्या केनी ने तथा उपप्रधानाचार्या चारु त्रेहन ने विजेताओं को बधाई दी और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो हमें समस्या-समाधान कौशल और आलोचनात्मक सोच की क्षमता प्रदान करता है। ऐसी प्रतियोगिताएं हमारे छात्रों को अपनी गणितीय क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *