सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट के छात्र देश के मशहूर पांच तारा होटल्स में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग लेगें

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट जालंधर के दूसरे वर्ष के छात्र छह महीने का औद्योगिक प्रशिक्षण देश के बड़े होटलों में लेगें। जिसके लिए संस्थान में तैयारियाँ हो चुकी हैं। कॉलेज की प्रधानाचार्या कीर्ति शर्मा ने बताया कि छात्रों को इंडस्ट्री और अकादमिक के बीच के अंतर को पूरा करने के लिए इस इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का एक अहम रोल है। इस ट्रैनिंग की मदद से स्टूडेंट्स को एक बढ़िया इंडस्ट्री अनुभव, स्किल डेवलपमेंट के साथ साथ पर्सनल विकास का भी फायदा मिलता है।

स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग कम्पलीट करने पर होटल की ओर से ट्रैनिंग सर्टिफ़िकेटस एंड मूल्यांकन सर्टिफ़िकेट्स भी दिए जाते हैं। जो भविष्य में छात्रों की प्लेसमेंट में मदद करता है। कॉलेज के ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर मनीष गुप्ता ने बताया कि स्टूडेंट्स का चयन देश के पांच तारा होटेल्स जैसे हयात, नोवोटल, हॉलीडे इन् , बेस्ट वेस्टर्ण, रैडिशन, रमाडा, मारिओट्स आदि में हुआ है। इन होटल्स में छात्रों का चयन ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को बधाई दी तथा उन्हें ऐसे ही मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने वार्षिक चैंपियन एक्सीलेंस (ACE) अवॉर्ड्स 2026 में किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान

जालंधर (मक्कड़) :- बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *