नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया ने प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन को सर्वश्रेष्ठ प्रिसिंपल के सम्मान से सम्मानित किया

जालंधर (अरोड़ा) :- नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल के प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा करते हुए सम्मानित किया गया। यह सम्मान छात्रों के समग्र विकास में पर्यावरण शिक्षा को एकीकृत करने में उनके असाधारण समर्पण और अभिनव योगदान को जश्न के रूप में मनाया गया। प्रोजैक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया ने बताया कि एक व्यापक समीक्षा एवं प्रक्रिया के उत्कृष्ठ नेतृत्व और छात्रों के मध्य पर्यावरण चेतना को जागरूक करने की प्रतिबद्धता के लिए मान्यता दी गई। उनके अथक मार्गदर्शन में छात्र सीखने एवं सार्थक अनुभवों में लगे हुए हैं एवं सकारात्मक स्थिरता की दिशा में उचित योगदान भी प्रदान कर रहे हंै। जिससे वे समाज को भी पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक कर रहे हैं। नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुख्या कार्यकारी अधिकारी समर्थ शर्मा, ने टिप्पणी करते हुए कहा कि डॉ. अजय सरीन की पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने जनून से छात्रों और साथियों को प्रेरित करने की क्षमता सराहनीय है। उनका यह प्रयास न केवल शैक्षिक परिदृश्य को बदल रहे हैं बल्कि भावी पीढिय़ों के लिए एक उच्च उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। इस उपलब्धि एवं प्रबंधन स्टाफ और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने डीएवीसीएमसी, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी, लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद एवं सभी शुभचिंतकों को उनके प्रोत्साहन और आशीर्वाद के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *