सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की 14 एन.सी.सी कैडेट्स छात्रा ने सी.ए.टी.सी-38 कैंप में हिस्सा लिया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की 14 छात्रा एनसीसी कैडेट्स ने केएमवी कॉलेज, जालंधर में आयोजित 10 दिवसीय सीएटीसी-38 कैंप में हिस्सा लिया। सभी कैडेट्स ने ए.एन.ओ मेजर अमनप्रीत कौर की देखरेख में इस कैंप में हिस्सा लिया। इस कैंप का नेतृत्व कर्नल एम.एस सचदेवा ने किया । इस कैंप में (जूनियर विंग) कैडेट्स की कुल संख्या 70 और (सीनियर विंग) कैडेट्स की संख्या ‘365’ थी। इस कैंप में अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों से कैडेट्स ने हिस्सा लिया। ए.एन.ओ मेजर अमनप्रीत कौर ने बताया कि कैंप में कैडेट्स के दिनचर्ये को बेहतर ढंग से सिखाया जाता है , तथा उन सभी गतिविधियों का अभ्यास करवाया जाता है, जिससे एक छात्र का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। शानदार बात यह है की ग्रुप की दो कैडेट्स अर्शदीप कौर और पूजा चौधरी पहले ही एन.सी.सी का उच्च श्रेणी का कैंप गणतंत्र दिवस परेड (आर.डी.सी) में हिस्सा ले चुकी हैं। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी कैडेट्स की सराहना की और उन्हें इन कैंपों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *