सुशील रिंकू ने केंद्र से जालंधर के लिए राजधानी एक्सप्रेस का स्टॉपेज मांगा

नवनियुक्त केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से की मुलाकात और बधाइयां भी दी

जालंधर (अरोड़ा) – पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू ने आज नवनियुक्त केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से मुलाकात की और जालंधर के लिए राजधानी एक्सप्रेस का स्टॉपेज मांगा। रिंकू ने कहा कि यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर जम्मू जाती है लेकिन हैरानी की बात यह है कि पंजाब के प्रख्यात औद्योगिक नगर जालंधर में इस ट्रेन को स्टॉपेज नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जालंधर एनआरआई हब भी है जहां बड़ी तादाद में लोग दिल्ली के लिए यात्रा करते हैं और इस ट्रेन के जालंधर में रुकने से दिल्ली और जम्मू की तरफ जाने वाले यात्रियों को एक बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने रवनीत बिट्टू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर बधाइयां दी और उम्मीद जताई कि वह पंजाब को केंद्र से नए प्रोजेक्ट की सौगातें दिलाएंगे। सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि पंजाब को रेलवे और यहां के किसानों को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से काफी उम्मीदें हैं और रवनीत बिट्टू को यह दोनों अहम जिम्मेदारियां मिली है जिससे लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई है। सुशील कुमार रिंकू ने फूलों का गुलदस्ता देकर नवनीत बिट्टू को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *