पीएम श्री के वि नo 2 में पॉक्सो और पोश एक्ट पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया

पीएम श्री योजना के तहत वि नo 2 में पॉक्सो और पोश एक्ट पर वर्कशॉप का आयोजन प्राचार्य श्री रविंदर के नेतृत्व में किया गया।

जालंधर (अरोड़ा) :- वरिष्ठ शिक्षक भूपिंदर सिंह ने अतिथि वक्ता डॉo अंजना भाटिया, (एसोसिएट प्रोफेसर बॉटनी विभाग, हसंराज महिला विद्यालय जालंधर) का स्वागत किया।। डॉo भाटिया ने अपने वक्तव्य में पॉक्सो और पोश एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डॉo भाटिया ने बताया कि पॉक्सो एक्ट (POCSO ACT) बच्चों का शोषण होने से बचाता है। यह नियम बच्चों को जागरूक तो करता ही है साथ ही अपराधियों के मन में भय पैदा करता है। डॉo भाटिया ने पोश एक्ट (POSH ACT) के बारे समझाया कि यह एक्ट सुरक्षित माहौल प्रदान करने में सहायक है।

इसके नियमों की जानकारी से जागरूकता आती है। यह कानूनी रूप से शोषण की रोकने में सहायक भूमिका निभाता है। शोषित इसकी सहायता ले सकते हैं। दोनों नियमों के आधार पर हर संस्थान का यह दायित्व है कि वह बालकों और कार्यरत कर्मचारियों के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करे। सभी शिक्षकों ने कार्यशाला में सक्रिय प्रतिभागी के रूप में प्रश्न पूछकर शंका समाधान किया। डॉo रंजनबाला और मनजीत कुमारी को श्रेष्ठ श्रोता के रूप में सम्मानित किया गया। डॉo सुशील कुमार ने अतिथि वक्ता, व सभी कर्मचारियों का प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बाल अधिकारी के सुरक्षा और नारी सुरक्षा के संदेश के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *