जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में राष्ट्रीय ध्वज दिवस बड़े उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। …
Read More »newsadmin
दर्शन अकादमी जालंधर में छात्रों को सिखाए गए टेबल मैनर्स
जालंधर (कुलविंदर) :- विद्यार्थियों में शिष्टाचार और अच्छी आदतों के विकास के उद्देश्य से दर्शन अकादमी, जालंधर में प्री. प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ‘टेबल मैनर्स’ (Table Manners) गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के दौरान छोटे-छोटे बच्चों को खाने के टेबल पर अपनाए जाने वाले सही शिष्टाचार सिखाए गए। अध्यापकों ने बच्चों को भोजन करते …
Read More »डीएवी के छात्रों ने सीएस ईईटी में सफलता हासिल की
जालंधर (अरोड़ा) :- एक बड़ी कामयाबी में, जिससे इंस्टीट्यूशन को बहुत गर्व हुआ है, DAV कॉलेज जालंधर के स्टूडेंट्स ने मुश्किल कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) को सफलतापूर्वक पास कर लिया है। पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने शानदार रिजल्ट्स की घोषणा की है, जो उनके स्टूडेंट्स की लगन और पढ़ाई में काबिलियत को दिखाते हैं। इसमें …
Read More »बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन में नव शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारम्भ के अवसर पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन
जालंधर (अरोड़ा) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर के प्रागंण में नव शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारम्भ के अवसर पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में सुदर्शन कपूर, अध्यक्ष, स्थानीय सलाहकार समिति एवं सदस्य डी ए वी प्रबन्धकर्त्री समिति, नई दिल्ली सहित प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया उपस्थित …
Read More »एचएमवी में नव शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत नवागंतुक छात्राओं के लिए हवन-यज्ञ एवं दीक्षारंभ समारोह का आयोजन
जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में नव शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर नवागंतुक छात्राओं के स्वागत हेतु हवन-यज्ञ एवं दीक्षारंभ समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पवित्र हवन-यज्ञ से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या, प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य एवं नवप्रवेशी छात्राओं ने …
Read More »एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर में सीपीआर जागरूकता सत्र का आयोजन
जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर में एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया जी के प्रेरणादायी नेतृत्व तथा डॉ. नेहा बर्लिया जी के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन पीआईएमएस (पिम्स) अस्पताल की प्रोफेसर डॉ. अनुराधा बंसल, एनेस्थीसिया …
Read More »दर्शन अकादमी में नन्हे-मुन्नों ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया मानसून डे
जालंधर (कुलविंदर) :- भीषण गर्मी से राहत दिलाने और विद्यार्थियों को तरोताज़ा व सहज महसूस कराने के उद्देश्य से दर्शन अकादमी, जालंधर में प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों के लिए विशेष मानसून डे (Monsoon Day) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगी ड्रेसेस और सुंदर-रंगीन छत्रियाँ (Umbrellas) लेकर स्कूल पहुँचे। रिमझिम और सुहावने मौसम के बीच बच्चों ने …
Read More »सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर में फैमिली स्पोर्ट्स डे का उत्साहपूर्वक आयोजन
जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर में फैमिली स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल, स्वास्थ्य, पारिवारिक एकता एवं टीम भावना का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस आयोजन का उद्देश्य परिवारों के बीच आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली …
Read More »बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत 12 छात्राओं को फीस दी
जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद जालंधर मुख्य शाखा द्वारा स्थानीय एस.डी. फुलरवान गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की 12 छात्राओ की वार्षिक फीस, 10 कापियां एवं 10 पेन प्रति छात्रा को प्रदान किए गए। इस प्रकल्प के प्रमुख राज सभरवाल ने बताया कि यह छात्रवृत्ति योजना परिषद द्वारा …
Read More »इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत
जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप, लोहारां ने कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से वर्ष 2026 के नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अकादमिक डॉ. गगनदीप कौर धनजू के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने प्रेरणादायक जीवन प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयासों के महत्व से …
Read More »
Jiwanjot Savera