दर्शन अकादमी में आयोजित हिंदी एकल गायन प्रतियोगिता

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी विद्यालय जालंधर में हिंदी एकल ज्ञान व गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय पुराने हिंदी फिल्मी गीत था। इस प्रतियोगिता को दो प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया। प्रथम श्रेणी (कक्षा 3 से 5वीं) और द्वितीय श्रेणी (कक्षा 6 से 8वीं)। कार्यक्रम में कुल 23 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कालजयी हिंदी गीतों की सुरीली प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट गायन और प्रस्तुति के आधार पर दोनों श्रेणियों से कुल 10 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया।

सभी विजेताओं को उनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने बच्चों की प्रतिभा, सुर और ताल की प्रशंसा करते हुए सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन ने जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता …