जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में, डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी के ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार डॉ. गुरराज सिंह चहल को भारी बहुमत मिल रहा है। इस संबंधी हंसराज महिला महाविद्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ. अनूप वत्स, नेशनल कोऑर्डिनेटर कालेजिस, डीएवीसीएमसी और प्राचार्या एचएमवी डॉ. एकता खोसला ने की। इस बैठक में जालंधर जिले के डीएवी संस्थानों के सभी प्राचार्य मौजूद थे, जिन्होंने उम्मीदवार डॉ. गुरराज सिंह चहल (स्.हृह्र-१३) को भारी बहुमत से जिताने का भरोसा दिलाया। इस बैठक में डीएवी कॉलेज जालंधर, दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज जालंधर, केआरएम डीएवी कॉलेज नकोदर, एमएल उप्पल डीएवी कॉलेज फगवाड़ा, डीआरवीड डीएवी सेंटेनरी कॉलेज फिल्लौर, महात्मा हंस राज डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी, साईं दास ए.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साईं दास ए.एस. गर्ल्स हाई स्कूल बिक्रमपुरा, साईं दास ए.एस. हाई स्कूल (बस्ती नौ), दयानंद मॉडल स्कूल (दयानंद नगर), दयानंद मॉडल स्कूल (मॉडल टाउन), एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल नकोदर, एसआरटी डीएवी पब्लिक स्कूल बिलगा, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, डीआरवी डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल फिल्लौर और एमएमडी डीएवी कॉलेज गिद्दड़बाहा के प्रिंसिपल शामिल हुए। बैठक के चेयरमैन डॉ. अनूप वत्स और डॉ. एकता खोसला ने कहा कि सीनेट चुनाव में डीएवी उम्मीदवार को जिताने की कोशिशें ज़ोर-शोर से चल रही हैं और यह लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल किया जाएगा।
Jiwanjot Savera