पंजाब सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन काउंटर साइनिंग सेवा शुरू की- डिप्टी कमिश्नर

कहा, इस महत्वपूर्ण सेवा के डिजिटलीकरण से आवेदकों के बहुमूल्य समय और पैसे की होगी बचत

जालंधर (अरोड़ा) :- प्रशासकीय सुधारों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने एक ऑनलाइन सेवा शुरू की है, जिससे दस्तावेजों पर प्रति-हस्ताक्षर के लिए आवेदकों को व्यक्तिगत तौर पर दफ्तरों में जाने की जरूरत खत्म समाप्त हो जाएगी। इस विशेष पहल संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि अब आवेदक सेवा केंद्रों पर जाए बिना सीधे लिंक [https://esanad.nic.in/userlogin] के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। डा.अग्रवाल ने कहा कि इस सेवा के लिए जमा किए गए दस्तावेजों को चंडीगढ़ और नई दिल्ली के अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन वैरीफाई किया जाएगा और आवेदकों को अब इन स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल उन लोगों का बहुमूल्य समय और पैसा बचाने में सहायक होगी, जिन्हें पहले काउंटर साइन के लिए चंडीगढ़ या राष्ट्रीय राजधानी जाना पड़ता था। इस पहल को क्रांतिकारी कदम बताते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध करवाने में यह मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘सरकार आपके द्वार’ पहल के बारे में भी बताया गया जिसके तहत लोगों को उनके दरवाजे पर सरकारी सेवाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन काउंटर साइन की सेवा इस पहल का एक और विस्तार है जिसके कारण आवेदकों को आवश्यक सेवाओं के लिए चंडीगढ़ और नई दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं होगी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *