सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं द्वारा वाल्मीकि जयंती मनाई गई

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं द्वारा वाल्मीकि जयंती बड़े धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती जिसे प्रगट दिवस के नाम से भी जाना जाता है, के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। स्टाफ और विद्यार्थियों ने भगवान वाल्मीकि जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने एक लेख प्रस्तुत किया और महान ऋषि, आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों को महर्षि के बारे में बताया गया, जो पहले कवि थे जिन्होंने 24000 श्लोकों और 7 सर्गों से युक्त महाकाव्य रामायण लिखी थी। इस दिन ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Check Also

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में मदर्स डे मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने मदर्स डे बहुत जोश और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *