एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के राहुल बग्गा हैमर थ्रो में जीता स्वर्ण पदक

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीए पांचवें समैस्टर के विद्यार्थी राहुल बग्गा ने पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेडा वतन पंजाब दिया’ में जिला स्तर पर ‘हैमर थ्रो’ की प्रतियोगिता में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने राहुल बग्गा को बधाई देते हुए कहा कि वह इसी तरह निरंतर अभ्यास करता रहे ताकि न केवल राज्य स्तर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी होने वाली प्रतियोगिताओं में भी वह विजय का शंखनाद कर सके। राहुल बग्गा का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्राध्यापक साहिल महे के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Check Also

एचएमवी की छात्राओं ने एंटरप्रेन्योर में रचा नया इतिहास, पंजाब एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट प्रोग्राम के तहत ₹1.52 करोड़ की आय की अर्जित

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय (एचएमवी), जालंधर की छात्राओं ने एंटरप्रेन्योर के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *