भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने किया तीसरा परिवार मिलन समारोह

जालंधर (अरोड़ा) ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने सेवा एवं संस्कार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए आज तीसरे परिवार मिलन कार्यक्रम स्थानीय होटल में प्रांतीय अध्यक्ष राज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेन्द्र भगत एम एल ए, गेस्ट आफ ओनर सरदारी लाल कपूर एवं अशोक जगोता सम्मिलित हुए। शाखा अध्यक्ष अशोक चड्डा ने सभी आगंतुकों का विधिवत स्वागत किया तथा इस वर्ष में सम्पन्न हुए प्रकल्पों का ब्योरा दिया तथा कहा कि संस्कृति सप्ताह में हमारी शाखा ने प्रांत में सभी शाखाओं से अधिक सेवा एवं संस्कार के प्रकल्पों की झड़ी लगा दी तथा भविष्य में किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात हमारे की-नोट स्पीकर गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हमारी शाखा का तीसरा परिवार मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस सभा में हमारे नये सदस्य पुनीत विनायक, प्रदुम्न सिंह ठुकराल तथा मुकंद लाल जी को माल्यार्पण कर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

बच्चों के अनेकों कार्यक्रमों अश्वनी शाही द्वारा आयोजित किए गए। सभी सदस्यों के लिए क्विज प्रतियोगिता जी डी कुंद्रा द्वारा आयोजित हुई तथा सभी को पुरस्कृत किया गया। स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रू ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का अन्त राष्ट्रीय गान से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश विज, प्रांतीय अध्यक्ष राज कुमार चौधरी, मनोज हांडा, गोपाल कृष्ण, गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा, स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रू, गोल्डन सदस्य बलदेव कतियाल, हर्षवर्धन शर्मा, अश्वनी शाही, अनिल कुंद्रा, सतनाम अरोड़ा, शिव कुमार सोनिक, कुलविंदर फुल, संजीव गम्भीर, पी के गर्ग, गुलज़ारी लाल गुप्ता, ए के बहल, सतीश कोहली, डा मुकेश खन्ना, राकेश बब्बर, नरेंद्र ग्रोवर, जगजीत सिंह सैमभी, कमल अत्री, महिला प्रमुख रोजी अत्री, दीपक कुमार, निर्मल मनकोटिया, आत्म देव कत्याल, दिनेश वर्मा, अशोक सारंगल, जोगिंदर अरोड़ा, चन्दर शर्मा, कंकेश गुप्ता, शम्मी कपूर आदि अनेक पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *