Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मुख्य कार्यालय में गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाया छबील का लंगर

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील लगाई गई। इस दौरान हर आने-जाने वाले यात्री को दूध-सोडा, पानी-जीरा व कई अन्य प्रकार का पानी पिलाया गया। इस अवसर पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा व पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन राजन चोपड़ा ने ग्रुप सदस्यों के साथ गुरु साहिब की कुर्बानी को याद किया और बिनती अरदास कर छबील की शुरुआत की।

वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्टाफ सदस्यों को गुरु साहिब जी के महान बलिदान के बारे में बताया कि इस दिन का दुनिया भर के सिखों भाईचारें के लिए बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद थे। इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों को बताया कि गुरु साहिब जी की इस शहादत से हमें सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। स्टाफ सदस्यों में गुरशरण सिंह, हरप्रीत सिंह, संजीव कुमार, रघुनाथ, हरि, अशोक कुमार, लखविंदर, चरणजीत सिंह, ममता और सभी स्टाफ शामिल थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *