बी. बी. के डी. ए. वी. कॉलेज फॉर विमेन ने जी एन डी यू के नतीजों में क्लीन स्वीप किया

अमृतसर (प्रतीक) :- बी. बी. के डी. ए. वी. कॉलेज फॉर विमेन की छात्राओं ने जी एन डी यू की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बी. वाक. सॉफ्टवेयर, सेमेस्टर VI (89.6%), की चाहत ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.वाक. सॉफ्टवेयर, सेमेस्टर-IV (86%) की युविका और बी सी ए, सेमेस्टर-VI (87.3%) की रिधिमा ने विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बी सी ए, सेमेस्टर- VI (85.2%) की प्रियंका ने विश्वविद्यालय परीक्षा में पांचवा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने छात्राओं और संकाय सदस्यों को विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी अपना प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. सिमरदीप, डीन, अकादमिक, किरण गुप्ता, डीन, प्रवेश, कामायनी, डीन, अनुशासन और कंवरपाल सिंह, बर्सर ने भी छात्राओं को उनके आगामी प्रयासों के लिए आशीर्वाद दिया।

Check Also

दर्शन अकादमी जालंधर में विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा विद्यार्थियों के कौशल को निखारा

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में शनिवार को विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *