53 वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का भव्य उद्‌घाटन

जालंधर (अरोड़ा) :- केंद्रीय विद्यालय संगठन की 53वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे चरण का उद्घाटन समारोह आज लवती प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भव्य ढंग से हुआ। देश भर के 25 संभागों के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से मुक्केबाजी और हैंडबॉल के अंडर-14,17 और 19 बालक वर्ग के 1100 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें वह अपनी युवा प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस समारोह में कई उल्लेखनीय गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें स. दविंदर सिंह, (रिटायर्ड डी.आई.जी. और हॉकी ओलंपियन गोल्ड मेडलिस्ट 1980, मेजर ध्यानचंद, और महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी), डॉ. सौरभ लखनपात-वरिष्ठ अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग, प्रीति सक्सेना (उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग), मनोज कुमार पाण्डेय (सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय, दिल्ली), पी. सी. तिवाड़ी (सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग) प्रमुख रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण से हुई। भारतीय संस्कृति के अनुरूप सभी गणमान्य अतिथियों का हरित स्वागत किया गया।

माननीय मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात उत्साही खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों में सात सुरों में डूबे स्वागत गीत के माध्यम से सभी अतिधियों का अभिवादन तथा स्वागत किया। प्रीति सक्सेना (उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग) ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम माननीय मुख्य अतिथि एवं अन्य मंचासीन गणमान्य विभूतियों का औपचारिक अभिवादन करते हुए विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से उच्च चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत हूपला और पंजाप के लोकनृत्य भंगड़ों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को मोहित किया। डॉ. दविंदर सिंह खिलाडियों को आशीर्वचन देते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन की 53वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के आरम्भ की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा में खेलों के महत्त्व पर जोर देते हुए कहा, “खेल छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं।” उद्‌घाटन समारोह का समापन पी.सी. तिवाड़ी (सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग) के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *