Saturday , 16 May 2026

एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन के छात्रों ने राज्य स्तरीय एसआईपी अबेकस प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल मॉडल टाउन के कक्षा चौथी की अनम भाटिया और कक्षा सातवीं के विद्यार्थी अयान भाटिया ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एसआईपी अबैकस प्रतियोगिता में जीत हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया। लगभग 3,000 प्रतिभागियों की अविश्वसनीय भीड़ के बीच, अनम और अयान ने पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई। इस उपलक्ष्य पर स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका ग्रोवर ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई दी और बच्चों को भविष्य में ऐसे ही प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन

राबिया कैले ने 93% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *