पीएम श्री के o वि o नo 2 में ‘ विभाजन विभीषिका दिवस’ का आयोजन किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री के o वि o नo 2 में ‘ विभाजन विभीषिका दिवस’ का आयोजन किया गया। विभाजन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन थल सेना के सैनिकों के कर कमलों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विभाजन विभीषिका पर आधारित बैनर्स को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में विभाजन पर आधारित पुस्तकें को भी सम्मिलित किया गया। छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर्स भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा बने। प्राचार्य रविंदर कुमार ने विद्यार्थियों को विभाजन के प्रभाव को दुखद बताते हुए समाज में परस्पर मिल जुल कर रहने की अपील की।

छात्रों द्वारा उपरोक्त विषय पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई। इसी नाटिका को यूटयूब के माध्यम से सभी ने देखा। सबने इस प्रदर्शनी को देखकर इस दिवस के महत्व को समझा। उप प्राचार्य श्री उग्रमोहन यादव ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि विभाजन विभीषिका से हम सभी को सीखना है कि भविष्य में ऐसी घटना कभी न घटे और देश में हम सभी सांप्रदायिक सौहार्द बनाएं रखें। प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *