सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अमृतसर के 100 कैडेटों ने लिया हिस्सा

अमृतसर (अरोड़ा) : – अमृतसर प्रशासन द्वारा 27 नवंबर को शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अमृतसर के लगभग 100 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभ्यास में विभिन्न एनसीसी यूनिटों के कैडेटों ने हिस्सा लिया, जिनमें 1 पंजाब बटालियन एनसीसी, 9 पंजाब बटालियन एनसीसी, 11 पंजाब बटालियन एनसीसी और 24 पंजाब बटालियन एनसीसी के 20-20 कैडेट शामिल थे।

इसके अलावा 2 पंजाब एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के 10 कैडेटों तथा 2 पंजाब नेवल यूनिट एनसीसी के 10 कैडेटों ने भी इस अभ्यास में भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन और सिविल प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, आपदा प्रबंधन, लोगों की सुरक्षा तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल को मजबूत करना था। एनसीसी कैडेटों की सक्रिय भागीदारी ने उनके अनुशासन, सेवा भावना और देश के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया।

About newsadmin

Check Also

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल हुए मेयर वनीत धीर, पत्नी श्वेता धीर के साथ गुरु चरणों में हुए नतमस्तक

गुरु साहिब का आशीर्वाद लेकर सरबत के भले और पंजाब की खुशहाली के लिए की …