श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल हुए मेयर वनीत धीर, पत्नी श्वेता धीर के साथ गुरु चरणों में हुए नतमस्तक

गुरु साहिब का आशीर्वाद लेकर सरबत के भले और पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास

जालंधर (अरोड़ा) :- आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ से हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पवित्र प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा छावनी निहंग सिंहां, सोढल, जालंधर से सजाए गए भव्य नगर कीर्तन में अपनी पत्नी श्वेता धीर के साथ श्रद्धा और सम्मान से शिरकत की। इस अवसर पर दोनों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया और सरबत के भले, पंजाब की खुशहाली तथा समस्त मानवता की चढ़दी कला के लिए अरदास की। इस मौके पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने संपूर्ण मानवता को ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का महान संदेश दिया। गुरु साहिब ने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे तथा मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी पूरे समाज को आपसी प्रेम, सद्भावना और एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देती हैं। वनीत धीर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हमें उनके महान आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में प्रेम, शांति, आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समस्त संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए गुरु साहिब के चरणों में मानवता की भलाई और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

About newsadmin

Check Also

नितिन कोहली ने जालंधर सेंट्रल में 1.15 करोड़ रुपये की लागत से बने पांच नए ट्यूबवेलों का किया उद्घाटन

पांच नए ट्यूबवेलों से चार वार्डों में पेयजल आपूर्ति होगी बेहतरमुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व …