दर्शन अकादमी में भव्य वार्षिक स्पोर्ट्स मीट (खेल तरंग) का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

जालंधर (कुलविंदर) : – दर्शन अकादमी जालंधर के प्रांगण में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘खेल तरंग’ का अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजन किया गया। खेल भावना, अनुशासन और असीम ऊर्जा से सराबोर इस समारोह के प्रथम दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलवंत सिंह दालम (प्रेसिडेंट, बाबा बुद्धा जी वेलफेयर सोसाइटी) के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रो० रजनीश खन्ना जी, विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सदस्य दीपक जौड़ा जी एवं रीनू अरोड़ा तथा एलुमनाई सहज जुनेजा, अनमोल सहदेव ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने मुख्य अतिथि का पौधा भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि कुलवंत सिंह जी ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का आगाज किया। मैदान में खिलाड़ियों का जोश और फुर्ती देखते ही बनती थी, मानो हवा से बातें करते हुए नन्हे धावकों ने ट्रैक पर अपनी रफ्तार से बिजली सी कौंध पैदा कर दी हो। समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार की दौड़ और रोमांचक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच से स्वर्ण पदक,रजत पदक और कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। पहले दिन खेल गतिविधियों में बड़ा रस 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, ऊंची कूद, शॉट पुट तथा सहभागिता दौड़ (रिले रेस ) करवाई गई। इस खेल महोत्सव का विशेष आकर्षण यह रहा कि विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों ने भी विभिन्न मनोरंजक खेलों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में एक पारिवारिक और उत्सवी माहौल बन गया। अंत में, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक कमेटी के गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

About newsadmin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स में ‘विवेशियस वाइब्रेंस 2026–27’ का भव्य आयोजन; ‘कौशल फेस्ट’ में दिखा रचनात्मकता और कौशल का संगम

जालंधर (अरोड़ा) : – इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नूरपुर रोड और कपूरथला रोड कैंपस में …