पंजाब सरकार ने राज्य के चौतरफ़ा विकास और लोगों की भलाई के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए : मोहिंदर भगत

शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत लोगों के साथ किया सीधा संवाद
कहा- विकास की रफ्तार को और तेज करेगी पंजाब सरकार

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत आज वार्ड नंबर 46, भार्गो कैंप में लोगों के साथ सीधे संवाद के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने न केवल राज्य के लोगों से किए गए सारे वादे पूरे किए है, बल्कि वादों से आगे बढ़कर कई ऐतिहासिक कदम भी उठाए है, जिनमें से एक सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के दौरान लोगों की मदद के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई गई है, जिसकी वजह से सड़क हादसों में जाने वाली कीमती जानें बचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों द्वारा पंजाब सरकार के इस लोकहितैषी कदम की भरपूर सराहना की जा रही है।


भगत ने इस मौके पर लोगों को पंजाब सरकार द्वारा चार सालों के दौरान राज्य के चौतरफ़ा विकास और लोगों की भलाई के लिए की गई अनेक पहलकदमियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा, 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, लाखों किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचाना समेत अनेक लोककल्याणकारी कदम उठाए गए है।
उन्होंने कहा कि मान सरकार ने 65,000 सरकारी नौकरियां बिना किसी पक्षपात के केवल मैरिट के आधार पर दी है। महिलाओं को आर्थिक तौर से मजबूत करने के लिए ‘मांवा-धीया सत्कार योजना’ लागू की गई है, जिसके तहत एस.सी. वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ी हुई है, जिसके तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसके अलावा नशों की लत का शिकार व्यक्तियों को फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए उनके पुनर्वास के बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे है।
भगत ने कहा कि पंजाब सरकार आने वाले दिनों में विकास की रफ्तार को और तेज करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाका निवासी भी मौजूद थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *