बच्चों की परवरिश से पारिवारिक रिश्तों की मजबूती तक, ‘परिवार जोड़ो’ वर्कशॉप बनेगी अभिभावकों के लिए मार्गदर्शक –
परिवारों को जोड़ने के उद्देश्य से 3 जनवरी को आयोजित होगी 5वीं मेगा पैरेंटिंग वर्कशॉप ‘परिवार जोड़ो’- कवरदीप सिंह भाटिया
जालंधर: आज के व्यस्त जीवन में माता-पिता और बच्चों के बीच बढ़ती दूरी, मोबाइल की लत और पारिवारिक रिश्तों में आ रही चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए 5वीं मेगा पैरेंटिंग वर्कशॉप ‘परिवार जोड़ो – रिश्ते जोड़िये, दिल जोड़िये, परिवार बचाइये’ का आयोजन 3 जनवरी (रविवार) को किया जा रहा है।
ब्रेनी बर्ड्स (Brainy Birds), भाटिया प्योर पैरेंटिंग (Bhatia Pure Parenting) और लायंस इंटरनेशनल के सहयोग से आयोजित इस विशेष वर्कशॉप का उद्देश्य माता-पिता को बेहतर पैरेंटिंग के गुर सिखाना तथा परिवारों में आपसी प्रेम, संवाद और समझ को मजबूत करना है।
वर्कशॉप में बच्चों की मोबाइल की लत को नियंत्रित करने, बच्चों को खुशहाल बनाने, परिवार के सदस्यों के बीच मजबूत रिश्ते विकसित करने और एक-दूसरे के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, वर्तमान समय में बच्चों की परवरिश के दौरान माता-पिता को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह वर्कशॉप उन्हें बच्चों की भावनाओं को समझने, उनके साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और परिवार में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
यह वर्कशॉप केवल अभिभावकों के लिए आयोजित की जा रही है, इसमें बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे लायंस क्लब, जालंधर में होगा। इसमें केवल 50 कपल्स को ही शामिल होने का अवसर मिलेगा। लायंस क्लब के सदस्यों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
इच्छुक अभिभावक रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए 90560-88802 और 90410-12178 पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस विशेष पहल का हिस्सा बनकर अपने परिवार को समय दें, रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाएं और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक पैरेंटिंग अपनाएं।
Jiwanjot Savera