सेवानिवृत्त सीनियर डिवीजनल मैनेजर कपूर सिंह ने प्रेरणादायक खेल गतिविधि के जरिए प्रतिभागियों में भरा उत्साह

जालंधर/प्रवीण: समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समाज को कुछ लौटाने और लोगों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से पे-बैक टू सोसायटी द्वारा बच्चों के लिए एक मोटीवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सीनियर डिवीजनल मैनेजर कपूर सिंह ने अपनी उपस्थिति और प्रेरणादायक विचारों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का परिचय दर्शन जरेवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और समाज के प्रति योगदान की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के बाद समाज के लिए भी कुछ करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। समाज से हमें जो कुछ मिलता है, उसे किसी न किसी रूप में समाज को वापस लौटाना ही सच्ची सेवा है।
इस मोके सेक्रेटरी जगदीश डालिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के संयोजक जी राज अंगुराना ने आयोजन की व्यवस्थाओं और गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। वहीं दर्शन जरेवाल ने संरक्षक के रूप में कार्यक्रम को अपना मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सेवानिवृत्त सीनियर डिवीजनल मैनेजर कपूर सिंह द्वारा आयोजित एक प्रेरणादायक खेल गतिविधि रही। इस खेल के माध्यम से उन्होंने प्रतिभागियों को जीवन में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग, एकता, आत्मविश्वास और टीम भावना का महत्व समझाया। उन्होंने खेल को केवल मनोरंजन का साधन न मानकर व्यक्तित्व विकास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला माध्यम बताया।
कपूर सिंह ने अपने अनुभवों के माध्यम से यह संदेश दिया कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि समाज के लिए अपनी क्षमताओं और अनुभवों का उपयोग करने का एक नया अवसर है। व्यक्ति अपने ज्ञान, अनुभव और सकारात्मक सोच से समाज में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि समाज को बेहतर बनाने के लिए केवल बड़े पद या आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि सेवा की भावना, सकारात्मक सोच और दूसरों के प्रति सहयोग का भाव होना जरूरी है।
पे-बैक टू सोसायटी की यह पहल समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, लोगों को जागरूक करने और सामूहिक रूप से सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।
Jiwanjot Savera