अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने लगाया लंगर

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ईंटरनेशनल के आह्वान पर जरूरतमंदों को राशन देने के तहत प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी जालंधर में लंगर लगा कर लोगों की सेवा की। इस सेवा के प्रोजेक्ट में ऐली विनोद कुमार कौल ने अपनी बहु अर्चना बांगड़ कौल धर्म पत्नी विशाल कौल के जन्मदिन की खुशी में सहयोग किया। रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल ने कहा कि हमारा क्लब फूड फार हंगर के प्रोजेक्ट लगातार कर रहा है। हमें मजबूर,लाचार व जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उन लोगों की मदद करनी चाहिए और अलायंस क्लब जालंधर समर्पण समाज व मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। इस मौके पर वी डी जी-1 एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, कोहिनूर जी डी कुन्द्रा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी चेयरमैन सत पाल मल्ल, प्रधान हरदयाल बांगड़, विनोद कुमार जनरल सैकट्री, गौरव महे कैशियर व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *