गोल्डन बड्स स्कूल का द्वितीय वार्षिक समारोह ‘द जर्नी ऑफ ड्रीम्स’ 21 नवंबर को

जालंधर (अरोड़ा): – गोल्डन बड्स स्कूल द्वारा अपना द्वितीय वार्षिक समारोह ‘द जर्नी ऑफ ड्रीम्स’ 21 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे रेड क्रॉस भवन में बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर मेयर विनय धीर एवं नितिन कोहली को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

समारोह को लेकर स्कूल में तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं। स्कूल के बच्चों ने इस कार्यक्रम के लिए बेहद उत्साह और मेहनत के साथ तैयारी की है। बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, कला और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगे।

स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू मैम ने अपनी पूरी टीम के साथ इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। सभी शिक्षक और स्टाफ सदस्य पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

प्रधानाचार्या रेनू ने कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

‘द जर्नी ऑफ ड्रीम्स’ केवल एक वार्षिक समारोह नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों, मेहनत, प्रतिभा और उपलब्धियों का उत्सव है। गोल्डन बड्स स्कूल परिवार इस यादगार दिन को लेकर बेहद उत्साहित है।

About admin

Check Also

एच.एम.वी. में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘विज्ञान मेले’ का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के कुशल नेतृत्व …