अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने मदर टेरेसा होम मॉडल टाउन में किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा के तहत मदर टेरेसा होम मॉडल टाउन में रोज मर्रा काम आने वाला सामान सर्फ, फरनैल, कपड़े धोने वाला, नहाने वाला साबुन, हारपिक व अन्य सामान भेंट किया। ऐली अरुण वशिष्ट ने आपनी बेटी नेहा शर्मा के जन्मदिन पर यह प्रोजेक्ट करवाया।उन के बड़े भाई अनिल वशिष्ट ने बताया कि हमारे पिता जी मदर टरेसा होम में कई साल यहां आते रहे और सेवा में कुछ न कुछ भेंट करते थे। वी डी जी 2 एन के महेंद्रू व डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मिडिया जगन नाथ सैनी ने आपने संबोधन में क्लब जालंधर समर्पण की भरपूर प्रसंसा करते हुए कहा कि प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में मानवता की सच्ची सेवा के हर तरह के कार्य लगातार हो रहे हैं जो कि सराहनीय हैं। फुल्ल साहब ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया। इस मौके पर वी डी जी2 एन के महेंद्रू, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मिडिया जगन नाथ सैनी, सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, ऐली मितुल चोपड़ा, हर्षवर्धन शर्मा, सेवा सिंह, राम प्रकाश गंभीर, ऐ के बहल, अनिल वशिष्ट, अरुण वशिष्ट, राजेश पासी व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *