
जालंधर/अरोड़ा, 23 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, गुरदीप सिंह को दोआबा जोन का जोन सचिव (Zone Secretary) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा द्वारा जारी घोषणा में शामिल है।
पार्टी की इस घोषणा के तहत सनातन सेवा समिति में विभिन्न पदों पर प्रदेश, जोन और जिला स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में गुरदीप सिंह को दोआबा क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है।
इस नियुक्ति से गुरदीप सिंह को क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा समिति की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। पार्टी की ओर से जारी सूची में उनका नाम क्रमांक 9 पर दर्ज है।
गुरदीप सिंह ने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टी हाई कमान का खास तोर पर धन्यवाद किया तथा पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा का भी विशेष तौर पर धन्यवाद किया।
गुरदीप सिंह की नियुक्ति को दोआबा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jiwanjot Savera