एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने जाना प्रकाशन की दुनिया को – एवरग्रीन पब्लिकेशन्स का शैक्षणिक भ्रमण

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के सभी विभाग विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाते हैं। इसी श्रृंखला में एप्लाइड आर्ट्स विभाग द्वारा विद्यार्थियों को प्रोफैशनल प्रकाशन और मुद्रण उद्योग का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए एवरग्रीन पब्लिकेशन्स का एक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।इस भ्रमण में बीएफए और एमएफए एप्लाइड आर्ट्स के कुल 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकाशन के विभिन्न चरणों – जैसे डिजाइन, चित्रण, मुद्रण और प्रोडक्शन के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की और समझा कि कैसे उनके अकादमिक ज्ञान का प्रोफैशनल माहौल में उपयोग किया जाता है। नोवा पब्लिकेशन की मैनेजिंग पार्टनर रोनिता चोपड़ा और रिया चोपड़ा ने विद्यार्थियों से बातचीत की और प्रकाशन उद्योग व उसकी पेशेवर कार्यप्रणाली के बारे में बहुमूल्य जानकारी सांझा की।

प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस शैक्षणिक भ्रमण के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केवल पुस्तकीय ज्ञान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए काफी नहीं है इसके लिए प्रोफेशनल कोर्सेज से जुड़े हुए विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना समय की मांग है, उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण एक समृद्ध शिक्षण अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को पेशेवर कार्य पद्धतियों को समझने और प्रकाशन, चित्रण और ग्राफिक डिजाइन में करियर के अवसरों को तलाशने में मदद करते हैं। इस भ्रमण का सफलआयोजन करने के लिए उन्होंने एप्लाईड आर्ट विभाग के अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं अन्य प्राध्यापकवृंद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर करते रहे ताकि विद्यार्थियों को भविष्य में आजीविका के सही अवसर तलाश करने में मदद मिले।

About newsadmin

Check Also

बी.बी.के. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर विमेन में हिंदी दिवस का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी.बी.के. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर में हिंदी दिवस बड़े उत्साह एवं …