Breaking News

शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के पंजाब उपप्रधान हरविंदर सोनी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा

जालंधर (अरोड़ा) : आज शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की अहम बैठक ईश्वर नगर में आयोजित की गई। बैठक में उपप्रधान पंजाब हरविंदर सोनी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है पाकिस्तान को उसके अपराधों की कड़ी से कड़ी सजा दी जाए उन्होंने आशा जताई की केंद्र की सरकार जल्द ही POK को भारत में मिलाकर पाकिस्तान को करारा जवाब देगी‌ इसके अलावा एक बार फिर देशवासी सर्जिकल स्ट्राइक की आस लगाए बैठे हैं। जिसे प्रधानमंत्री मोदी जरूर पूरा करेंगे हरविंदर सोनी ने कहा कि आतंकियों ने निर्दोष टूरिस्ट पर गोलियां बरसाकर घिनौना कृत्य किया है जिसकी कोई माफी नहीं।इस अवसर पर जिला प्रभारी राजू ठाकुर, जिला प्रधान दीपक भगत, महिला विंग जिला प्रधान ज्योति सोनी पवन सोनी अमित भाटिया और सीनियर नेता दीपक शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *