लायंस क्लब जालंधर द्वारा आज 4 अक्टूबर को नि:शुल्क बोन एंड जॉइंट कैंप

जालंधर, 4 अक्टूबर: लायंस क्लब जालंधर द्वारा डॉ. संजीव गोयल के Guardian Hospital के सहयोग से आज नि:शुल्क बोन एंड जॉइंट कैंप का आयोजन लायंस क्लब, जालंधर में किया जा रहा है। कैंप का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क ऑर्थोपेडिक परामर्श, दवाइयां, बोन डेंसिटी टेस्ट (BMD) तथा फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा गार्हॉडियन स्पिटल में सर्जिकल प्रक्रियाओं पर 20 प्रतिशत तक रियायत तथा एक्स-रे एवं अन्य जांचों पर विशेष डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के लिए इम्पोर्टेड इम्प्लांट्स भी रियायती दरों पर उपलब्ध होंगे। सीमित रजिस्ट्रेशन के चलते पूर्व अपॉइंटमेंट की सलाह दी गई है।

इस अवसर पर लायंस क्लब जालंधर की टीम 2026-27 के अध्यक्ष लायन अश्वनी मल्होत्रा, सचिव लायन अरुण वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष लायन सुरिंदर सिंह एवं पीआरओ लायन शरवन अग्रवाल ने लोगों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …