एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। गुरलीन कौर चना ने 8.46 सीजीपीए, तानिया ने 8.41 सीजीपीए, हिमांशी ने 8.38 सीजीपीए, कोमल घई ने 8.3 सीजीपीए और कोमल मेहरा ने 8.2 सीजीपीए प्राप्त कर प्रमुख स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं, उनके माता-पिता और संबंधित विभागों के शिक्षकों को बधाई दी और इसे छात्राओं की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एच.एम.वी. हमेशा अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए जाना जाता है और इसकी छात्राएँ हर साल संस्थान का नाम रोशन करती हैं। इस मौके पर श्रीमती दीपशिखा कैमिस्ट्री विभागाध्यक्षा, डॉ. अंजना भाटिया बॉटनी विभागाध्यक्षा और डॉ. हरप्रीत सिंह बायोइनफारमैटिक्स विभागाध्यक्ष ने भी छात्राओं को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन ,अरसा लाइव बैंड तथा आर.जे. रीत ने बांधा समां

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा शिक्षक दिवस बड़े उत्साह, उल्लास और …