Breaking News

मेहर चंद पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को पंजाब में टॉप करने पर नकद पुरस्कार

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी जिन्होंने तीन वर्ष के डिप्लोमा कोर्स में राज्य भर में टॉप स्थान हासिल किया, उन्हें पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार भेजा गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग के अमन कुमार राज्य भर में प्रथम रहे और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के मोहित सिंह राज्य में द्वितीय स्थान पर रहे। इन दोनों विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट के साथ क्रमश: 7500 रुपए और 5000 रुपए नकद पुरस्कार भी दिया गया। लगभग 100 विद्यार्थियों को मेरिट में स्थान प्राप्त हुआ है। डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन से प्रेरणा लेकर दूसरे विद्यार्थियों को भी अपने कॉलेज और माता पिता का नाम ऐसे ही रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ऑफिस सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार, मैकेनिकल विभाग के लेक्चरर प्रभु दयाल और सिविल इंजीनियरिंग के लेक्चरर कनव महाजन मौजूद थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *