Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए शीर्ष स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अंतिम परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी में श्रेष्ठ स्थान हासिल किए। तृतीय वर्ष की विद्यार्थी तरनप्रीत कौर ने 858/1100 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय वर्ष की विद्यार्थी रिपननीत कौर ने 580/800 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ष की विद्यार्थी हरशिया सचदेवा ने 579/800 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में तृतीय स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह कड़ी मेहनत करके अपने सपनों को साकार करें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने विभागाध्यक्ष श्री नीरज कत्याल और मैडम नितिका गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहें।

About newsadmin

Check Also

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गवर्निंग बॉडी बैठक नई दिल्ली में आयोजित

जालंधर/अरोड़ा – मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गवर्निंग बॉडी बैठक 26 अक्टूबर को नई …