आई.के.जी पी.टी.यू के डीन प्रो. डॉ. यदविंदर सिंह बराड़ को सेवानिवृति पर विदायगी पार्टी दी

विश्वविद्यालय ने डीन अकादमिक एवं पूर्व कार्यवाहक कुलपति को 35 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में प्रो. डॉ. यदविंदर सिंह बराड़, डीन अकादमिक, के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया। डॉ. बराड़ ने शिक्षण एवं शोध में 34 वर्ष 11 माह का शानदार योगदान दिया। समारोह में कुलपति प्रो. डॉ. अरविंद कुमार बंसल बतौर मार्गदर्शक शामिल हुए। प्रो. बराड़ मुख्य अतिथि रहे एवं उनकी पत्नी संदीप कौर बराड़ विशेष अतिथि रहीं। कुलपति प्रो. बंसल, रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू, डीन आर एंड डी डॉ. परवीन बंसल, डीन पी एंड ई पी डॉ. आर.पी.एस. बेदी, वित्त अधिकारी डॉ. सुखबीर वालिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने फूलों से डा बराड़ एवं उनकी धर्मपत्नी का हाल में पहुँचने पर स्वागत किया। रजिस्ट्रार डॉ. संधू ने स्वागत भाषण में प्रो बराड़ को रिटायरमेंट के बाद नई पारी शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दीं!

डॉ. अखिल गुप्ता, सहायक प्रोफेसर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग) ने प्रो. बराड़ का जीवनवृत्त पढ़ा। प्रो. बराड़ ने विश्वविद्यालय में डीन (अकादमिक), विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, डीन (फैकल्टी), पी एंड ई पी, एलुमनी), निदेशक (मुख्य परिसर, बटाला, होशियारपुर) आदि पदों पर कार्य किया। सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्होंने कार्यवाहक कुलपति के रूप में भी अपनी सेवाएं विश्विधलय में दी। कुलपति प्रो. बंसल ने अपने संबोधन में प्रो. बराड़ की निष्ठा एवं नेतृत्व की सराहना की। डीन डॉ. परवीन बंसल एवं डीन डॉ. आर.पी.एस. बेदी ने भी उनके कार्यकाल पर प्रशंसा व्यक्त की। अधिकारियों में डॉ. संदीप काजल, डॉ. पवन गर्ग एवं डॉ. विवेक तलवार ने उनसे जुडी यादें साझा कीं। डॉ. नित्या शर्मा डिप्टी रजिस्ट्रार एच आर ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जबकि मंच संचालन डिप्टी रजिस्ट्रार राजनीश के. शर्मा ने किया। अंत में विश्वविद्यालय, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संघ तथा अकादमिक विभागों ने प्रो. बराड़ एवं उनकी पत्नी को सम्मानित किया।

Check Also

सीटी ग्रुप ने पीटीयू एवं जीएनडीयू के टॉपर्स को किया सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मकसूदां में अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन …