जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक ऐसे अद्वितीय और अलौकिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसने न केवल विद्यालय परिसर, बल्कि संपूर्ण धरा को एक नई चेतना से सराबोर कर दिया। वायुमंडल के अमूल्य महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह इस कदर सातवें आसमान पर था कि उनकी हर एक सांस से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प गूँज रहा था।



समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। बच्चों के द्वारा रोपे गए इन नन्हे पौधों में ऐसा जादुई आकर्षण था कि ऐसा लगा मानो इन नन्हे हाथों ने मिट्टी को नहीं, बल्कि जैसे धरा के सुनहरे भविष्य को सहलाया है। इस अवसर पर छात्रों ने पर्यावरण को प्यार और देखभाल से सुरक्षित रखने का संदेश दिया। बच्चों के चेहरों पर प्रकृति के प्रति अगाध प्रेम को देखकर ऐसा लग रहा था कि उनका यह संकल्प हिमालय से भी ऊँचा और महासागरों से भी गहरा है।इस महा-उत्सव के समापन पर विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी तथा विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के इस अभूतपूर्व प्रयास की सराहना की और कहा कि आज दर्शन एकेडमी के बच्चों का यह संकल्प पूरी दुनिया को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
Jiwanjot Savera