सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में ‘प्रकृति संरक्षण दिवस’ मनाया गया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सेंट सोल्जर कॉलेज बस्ती दानिशमंदान, जालंधर में एन ए वाई नेशनल वाइड यूथ एसोसिएशन (एनएवाई) के साथ कर पौधे लगाए। इस अवसर पर सेंट सोल्जर एजुकेशन सोसाइटी के कॉलेज एम.डी. प्रो मनहर अरोड़ा शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा विद्यार्थियों को महाविद्यालय तथा अपने घरों में वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार अरोड़ा ने जहां अपने हाथों से पौधे लगाए, वहीं उनकी देखभाल और पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को हरा-भरा रखने के लिए हर व्यक्ति को महीने में एक पेड़ लगाने को कहा।

एन.ए.वाई के अध्यक्ष राम सिंह भट्टी ने इस मौके कहा कि उनकी संस्था ने एक लाख पौधे लगाने का अभियान चलाया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश रहेजा ने बताया कि एक लाख पेड़ लगाने के बाद संस्था का अगला लक्ष्य 5 लाख पेड़ लगाने का है। इस मौके पर संगठन के महासचिव दीपक सोही के अलावा लखबीर सिंह, परमिंदर कौर, सौरव बसन और अमनदीप सिंह भी मौजूद थे। मैडम अकवीर कौर, डॉ. ममता रानी, एनएसएस प्रभारी राज कुमार लोच, हरजोत सिंह, सेंट सोल्जर कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कॉलेज की इस पहल पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की सराहना की और उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *