Breaking News

एच.एम.वी. की बायोइन्फारमैटिक्स की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एमएससी बायोइन्फारमैटिक्स सेमेस्टर एक व तीन की छात्राओं ने जीएनडीयू परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर कालेज को गौरवान्वित किया। सेमेस्टर एक में दलजीत कौर ने 9.17 एसजीपीए, सिमरन जस्सल ने 8.67 एसजीपीए तथा सिमरन ने 7.33 एसजीपीए प्राप्त किए। सेमेस्टर तीन में लवलीन कौर ने 9.88 एसजीपीए, मीनल महेंद्रू ने 9.83 तथा रवीशा बिरवाल ने 9.63 एसजीपीए प्राप्त किए। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत सिंह तथा श्रीमती पूर्णिमा भी उपस्थित थी।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *