Breaking News

लायंस क्लब जालंधर ने जरूरतमंद दिव्यांग बच्चे को भेंट की व्हीलचेयर

जालंधर (अरोड़ा) :- समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायंस क्लब जालंधर द्वारा सेवा प्रकल्पों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए क्लब प्रधान अश्वनी मल्होत्रा के नेतृत्व में एक जरूरतमंद दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर भेंट की गई। इस सेवा कार्य में लांयन संजीव चोपड़ा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अडवाईजर आर एस आनंद, सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जगन नाथ सैनी, संजीव चोपड़ा, हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, रमेश कुमार कश्यप, सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, खुशपाल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आनंद साहब ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को दीन-दुखियों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। हमारा लायंस क्लब प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। मल्होत्रा साहब ने कहा कि हम लगातार सेवा के प्रोजेक्टस कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेंगे। व्हीलचेयर प्राप्त होने पर लाभार्थी के चेहरे पर खुशी देखी गई और उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अंत में सैक्ट्री अरुण वशिष्ट ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया।

About newsadmin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …